Type Here to Get Search Results !

लक्ष्मी माँ तेरे बिना मान ना मिले लिरिक्स, Lakshmi Maa Tere Bina Man Na Mile Lyrics

लक्ष्मी माँ तेरे बिना मान ना मिले लिरिक्स

लक्ष्मी माँ तेरे बिना मान ना मिले लिरिक्स


जय महालक्ष्मी, जय महालक्ष्मी,
जय महालक्ष्मी, जय महालक्ष्मी,
लक्ष्मी माँ तेरे बिना, मान ना मिले,
मान ना मिले माँ, सम्मान ना मिले ॥

पैसे बिना कोई, काम नहीं होता,
काम नहीं होता कहीं, नाम ना होता,
धन के बिना तो, पहचान ना मिले,
मान ना मिले माँ, सम्मान ना मिले,
लक्ष्मी माँ तेरे बिना, मान ना मिले,
मान ना मिले मां, सम्मान ना मिले ॥

तुम ही धनवर, छाँव करती हो,
निर्धन की, झोली भरती हो,
तेरी दया बिना, वरदान ना मिले,
मान ना मिले माँ, सम्मान ना मिले,
लक्ष्मी माँ तेरे बिना, मान ना मिले,
मान ना मिले मां, सम्मान ना मिले ॥

पूजा करते, देव तुम्हारी,
ऊमा रमा, तुम पर बलिहारी,
नाम के बिना तो कहीं, दान ना मिले,
मान ना मिले माँ, सम्मान ना मिले,
लक्ष्मी माँ तेरे बिना, मान ना मिले,
मान ना मिले मां, सम्मान ना मिले ॥

माँ सबके, भंडारे भरना,
तुम बिन क्या, जीना क्या मरना,
पैसे बिना दुनियाँ में, ज्ञान ना मिले,
मान ना मिले माँ, सम्मान ना मिले,
लक्ष्मी माँ तेरे बिना, मान ना मिले,
मान ना मिले मां, सम्मान ना मिले ॥

जय महालक्ष्मी, जय महालक्ष्मी,
जय महालक्ष्मी, जय महालक्ष्मी,
लक्ष्मी माँ तेरे बिना, मान ना मिले,
मान ना मिले माँ, सम्मान ना मिले ॥

Similar Bhajan


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.